(www.arya-tv.com) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे हार्टमैन कॉलेज के पास स्थित बड़ा बाग हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां भगवान की आरती की और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद पीलीभीत बाइपास रोड स्थित महानगर कॉलोनी पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार शाम को ही बरेली आ गए थे। शाहजहांपुर से आने के बाद सबसे पहले उन्होंने फरीदपुर में लोगों से जनसंंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की थी। उसके बाद उन्होंने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर भाजपा की नीतियों पर चर्चा की थी।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा थ कि जाति के नाम पर वोट मांगने वाले लोग विकास की बात कर रहे हैं। वह अपने भाषण में सपा पर ज्यादा हमलावर दिखे थे। इसके बाद बरेली में ही उन्होंने रात्रि प्रवास किया था।