20 राज्यों में Monsoon में भारी बारिश होगी; जानें कहां-कहां कहर बरपाएंगे बादल? क्या कहती है भविष्यवाणी

# ## National

(www.arya-tv.com) मानूसन 2024 के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी से देशवासियों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। मानसून इस साल भी जून के पहले हफ्ते में दस्तक देगा और सितंबर तक इसका असर रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ी राज्यों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि किसानों के लिए अच्छी बारिश आर्थिक रूप से फायदेमंद रहती है, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश नुकसान भी करा सकती है, ऐसे में मौसम विभाग ने देशभर की राज्य सरकारों, किसानों और लोगों को पहले ही सतर्क रहने और बचाव के इंतजाम करने की सलाह दे दी है।

दिल्ली नगर निगम मानसून में करेगा ये इंतजाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम ने इस साल मानसून के लिए ग्रीन एक्शन प्लान बनाया है। नगर निगम की प्लानिंग करीब सवा 6 लाख पौधे लगाने की है, जिसमें करीब 4 लाख तो झाड़ियां उगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारियों को दिल्ली के पार्कों, इमारतों, शमशान घाटों आदि के कैंपस में गड्ढे खोदने का आदेश दे दिया है। इतने पौधे और झाड़ियां लगाने का मकसद ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाना है। नगर निगम का फोकस उन एरिया में पौधे-झाड़ियां लगाने की है, जहां हरियाली कम है। दिल्ली में करीब 15226 पार्क हैं, जिनमें से उन पार्कों पर फोकस रहेगा, जहां हरियाली कम नजर आएगी। नगर निगम ने करीब 60 प्रजातियों के पौधे ऑर्डर किए हैं।