Lockdown के दौरान अगर खराब हो गया कीबोर्ड तो ऐसे करें काम

Technology

(www.arya-tv.com) अचानक कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो जाता है मगर कुछ जरूरी काम या फिर कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना है तो कंप्यूटर में पहले से मौजूद यानी प्रीलोडेड ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ का प्रयोग कर सकते हैं। इस कीबोर्ड को माउस की मदद से चलाया जाता है। इसके अलावा किसी आर्टिकल को जल्दी लिखना या टाइप करना है तो कुछ  एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं जो वॉयस को टेक्स्ट में बदल देते  हैं।

ऑनस्क्रीन कीबोर्ड खोजना बहुत ही आसान है इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करें और वहां दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाएं। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। समस्या आने पर विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए  सर्च बार में on screen  keyboard टाइप करें और उसे खोजें। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।