ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया अपना गेम कैरेक्टर, एनिमेटेड रोल में अभिनेता

Fashion/ Entertainment

भावनाओं को कैद करने में मास्टर हैं अभिषेक कपूर: वाणी कपूर

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड के मशहूर और सुपरस्टार अभिनेता ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम अभिनेता कहा जाता है। वो अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में आते है। इसके अलावा उनको फिल्मों में उनके एक्शन के लिए भी जाना जाता है।

इन दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन चर्चा में बने हुए है। इसका कारण है एक गेम। ऋतिक रोशन ने जय नाम का एक गेम कैरेक्टर चर्चा में बना हुआ है। जो ऋतिक रोशन पर आधारित है। इसको खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर शेयर किया है। इस गेम को ऋतिक रोशन ने गरेना फ्री फायर नाम दिया है।

रोहित शेट्टी ने ‘सर्कस’ फिल्म का किया ऐलान, पहली बार डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह

ऋतिक रोशन ने इस गेम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, उन्होंने बताया कि वो अपने इस ऑनस्क्रीन वेंचर को लेकर काफी उत्साहित है। साथ ही अभिनेता ने बताया कि इस गेम में आप अभिनेता को एक गेम किरदार के रूप में एक्शन में देख सकते है। आप अभिनेता के द्वारा शेयर किए गए इस गेम टीजर वीडियो में ऋतिक रोशन के किरदार को एक एनिमेटेड रोल में देख सकते है।

उनका ये गेम ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स से प्रेरित लग रहा है। जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन के इस वीडियो को उनके कई बॉलीवुड के साथी कलाकारों और दोस्तों ने शेयर किया और इसकी तारीफ भी की है।

78 साल के अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर बोले अभिषेक-वो मेरे सामने बैठे हैं

इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बच्चन और फराह खान का नाम शामिल है। अगर हम बात करे ऋतिक रोशन के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म वॉर थी जिसमे उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नजर आए थे।
००