नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संगठनों का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ

Lucknow
  • नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संगठनों का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह नगर निगम लखनऊ स्थित त्रिलोक नाथ हाल में बड़े धूमधाम से मनायीं गई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद भृगुनाथ शुक्ल, राकेश मिश्रा, दीपक तिवारी, पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी,अपर नगर आयुक्त डॉ.अरविन्द राव ,अरूण गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी नन्द राम कुरील सहित कर्मचारी नेता वीपी मिश्र, सतीश पान्डे, गिरीश मिश्र,राम कुमार धानुक,सुनील यादव, घनश्याम यादव आदि के साथ साथ कैसर रजा, हरिशंकर पाण्डेय, नितिन त्रिवेदी, शैलेन्द्र तिवारी, शैलेश धानुक, विजय यादव, आन्नद मिश्र, चन्द्र मोहन, गोमती त्रिवेदी, प्रदीप सिंह, आरपी सिंह,रूपेश कुमार, सुमित बाल्मीकि,अनिल दुबे,आकाश गुप्ता अमरेन्द्र दीक्षित, रिषी कुमार,विभा यादव, सुनीता भट्ट, विनोद कुमार, सतेन्द्र कुमार, कुलदीप, राकेश तिवारी,कुंवर जय सिंह, अमित सिंह आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधि,सैकड़ों कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होकर होली मिलन समारोह मनाया गया। होली मिलन समारोह में विष्णु तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा द्वारा भजन, होली के गीत एवं फूलों की होली की प्रस्तुति कर सभी कर्मचारियों को डांस करने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संगठन द्वारा पुष्प गुच्छ,माला,फूल, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी मुख्य अतिथियों एवं सभी अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।