देश का हिन्दू एकजुट रहे : सुशील तिवारी हिन्दू आर्मी अध्यक्ष

Lucknow
  • कन्हैया लाल की हत्या करने वाले दोनों हत्यारों का मुकदमा फास्ट्रैक कोर्ट में चले—सुशील तिवारी हिन्दू आर्मी अध्यक्ष

(www.arya-tv.com बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी।)

हिंदू आर्मी के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने आशियाना स्थित स्मार्ट टावर में प्रेसवार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में हिन्दुओं को एकजुट होने की जरूरत है। अगर देश का हिन्दु एकजुट रहता है तो ही भारत एक हिन्दू राष्ट्र की ओर जायेगा। उन्होंने नुपुर शर्मा के मामले में बोलते हुए कहा कि देश में इस मामले को लेकर खराब माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। जबकि सच्चाई सबसे सामने है। जिन्होंने अपराध किया है उनको जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।

कन्हैया लाल की हत्या करने वाले दोनों हत्यारों का मुकदमा फास्ट्रैक कोर्ट में चले और उन लोगों को कानून में दी गयी सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे कोई इस तरह का अपराध करने की भी न सोचे। इसके साथ ही उन्होंने सभी हिन्दुओं को एकजुट होने की अपील की है और कहा कि अगर लोग जागरूक नहीं हुए तो देश का तालिबानीकरण हो जाएगा।