मजबूती और एकता के बगैर बीजेपी जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं -चंद्रशेखर

# ## UP

(www.arya-tv.com) आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर की प्रेस कांफ्रेंस के लिए पुलिस ने अनुमति दे दी है। कहा गया है कि चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ ही वे कांफ्रेंस कर सकते हैं। चंद्रशेखर थोड़ी देर में दफ्तर पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले अखिलेश की रैली में कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर थानेदार को हटाए जाने के बाद पुलिस ने चंद्रशेख की प्रेस कांफ्रेंस रोक दी थी

पार्टी को हराना आसान नहीं

शुक्रवार को चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। इसके बाद अखिलेश के साथ जाने की उम्मीद बढ़ गई थी। लिखा था कि – मजबूती और एकता के बगैर बीजेपी जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वो सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का ख्याल रखे। आज यूपी में दलित वर्ग अखिलेश यादव से इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है। अखिलेश से उनकी मुलाकात जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई थी। इसके बाद ही उन्होंने ये बातें लिखी हैं।

 गठबंधन को हो सकता है फायदा

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखर के आने से गठबंधन को फायदा होगा। युवा दलितों के बीच में उनकी अच्छी पकड़ है। समाजवादी पार्टी को इसका बड़ा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिल सकता है। जहां पार्टी आरएलडी के साथ चुनाव में जा रही है।