समाज सेवा के पथ पर कर्मशील युवा सामाजिक कार्यकर्ता इं.राजवर्धन सिंह

Lucknow

(www.arya-tv.com)इं.राजवर्धन सिंह एक पढ़े लिखे इंजीनियरिंग की डिग्री लिये सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनमानस की सेवा का संकल्प लिये पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा की भावना से लगातार स्वच्छ मन से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। राजवर्धन ने 13 वर्ष बिजली विभाग में इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बाद नौकरी को ध्येय न बना कर समाज सेवा को अपना ध्येय बनाया। यह पूरे क्षेत्र में बुजुर्गों की आंखें के तारे तब बने जब इनके द्वारा एक बुजुर्ग गपशप शाला का निर्माण कराया गया जहां चित्रगुप्त नगर वार्ड के सभी बुजुर्ग एक साथ इकट्ठा होकर हंसी मजाक, सुख—दुख:की बातें कर सके। इसके लिए राज ने एक स्थान पर ही बुजुर्गों के लिए बैठने, टीवी देखने आदि की व्यवस्था करायी और क्षेत्र में अपनी नयी पहचान बनाई।

  • 101 दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित कराया

इं.राजवर्धन ने दिव्यांगजनों की सहायता करने के लिए मन बनाया और एक समाजसेवाी संस्था नारायण सेवा संस्थान की सहायता से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को कृतिम उपकरण वितरित कराये। इस कार्यक्रम में लखनऊ के तमाम प्रतिष्ठित और सामाजिक व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता दी। इसी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री की पत्नी नम्रता पाठक ने इं.राजवर्धन के इस पुनीत कार्य की मंच से भूरी भूरी प्रशंसा की। इसके साथ इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वाती सिंह, पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सभी लोगों ने राजवर्धन के इस कार्य की प्रशंसा की।

  • चित्रगुप्त नगर में भागवत कथा का भव्य आयोजन

इं राजवर्धन सिंह की पूजा पाठ और ईश्वर में पूरी श्रद्धा है इस​लिए राजवर्धन समय समय पर क्षेत्र में विभिन्न पूजा पाठ के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं इस समय क्षेत्र में भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस भागवत कथा में महाराज की वाणी को सुनने के लिए क्षेत्र के पुरूष और महिलाओं ने भागवत कथा का अनुश्रवण किया।

  • ब्रह्म समाज से संस्थापक शिव शंकर अवस्थी को मानते हैं अपना गुरू

इं राजवर्धन सिंह ने अपने वरिष्ठ शिवशंकर अवस्थी जो कि ब्रह्म समाज के संस्थापाक अध्यक्ष हैं उनको अपना गुरू मानते हैं और समाज सेवा के कार्य में उनसे अपना मार्गदर्शन लेते हैं। शिवशंकर अवस्थी द्वारा 3 दशकों से समाज सेवा के क्षेत्र में और ब्रह्म समाज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है।