मुख्यमंत्री ने होली पर दी 115 बसों की सौगात

Lucknow
  • मुख्यमंत्री ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन बस सेवाओं का शुभारभ किया

लखनऊ(आरएनएस)। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव का पहला वर्ष मना रहा है। इस ऐतिहासिक कालखंड में देश आगामी 25 वर्षों की यात्राओं, संकल्पों एवं जज्बों को लेकर आगे बढ़ने जा रहा है। प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर एक नई शानदार यात्रा के लिए कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुगम यात्रा कराने के साथ ही, होली के पूर्व नई बसों को अपने साथ जोड़ रहा है। परिवहन निगम द्वारा यह एक अच्छा प्रयास है। परिवहन निगम को सुगम बस सेवा के लिए राज्य सरकार सहयोग करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नवीन सेवाआंे के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने नई राजधानी सेवा की 76 एवं साधारण सेवा की 39 नवीन बसांे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आनॅलाइन रिजर्वेशन एवं यात्री फीडबैक ऐप ‘यू0पी0 राही’ को लाॅन्च किया। उन्होंने परिवहन निगम के 50वें स्वर्णिम वर्ष के ‘लोगो’ का अनावरण किया। परिवहन निगम की स्वर्ण जयंती के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी विशिष्ट आवरण एवं विरूपण का अनावरण किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए नई बस सेवा प्रारम्भ की गई है। होली के अवसर पर प्रदेश के नागरिक आसानी से अपने घर जा सकते हैं। होली, दीपावली, विजयदशमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर व्यक्ति अपने घर जाकर अपने सगे संबंधियांे से मिलता है। माताओं एवं बहनों को रक्षा बन्धन के अवसर पर परिवहन निगम ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी थी। इस सुविधा को अनवरत रूप से आगे भी बढ़ाना चाहिए। आप अच्छी सेवा देंगे, तो लोग उसे स्वीकार करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री को कपूर की लकड़ी से निर्मित काष्ठ प्रतिमा स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की गयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संजय कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल विवेक दक्ष सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।