भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की बूथ पदाधिकारियों संग बैठक

Lucknow

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के अंतर्गत सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के समस्त मंडल व बूथ पदाधिकारियों संग रविवार को बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया। हिंदनगर स्थित एपी पैलेस में आयोजित हुई इस कार्यशाला में डॉ. राजेश्वर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कमजोर बूथों के आधार को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह एक विदेशी समाचार एजेंसी तथा विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा हमारे शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है उसके रोकने के लिए बूथ स्तर पर सोशल मीडिया टीम का मजबूत होना आवश्यक है।

कार्यशाला में मंडल टोली, अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षों को मिलकर कार्य करने तथा पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशाला में डॉ. राजेश्वर सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र के गठन की प्रणाली, शक्ति केंद्र के क्षेत्र का निर्धारण, बूथ स्तर पर कार्यों, अल्पकालीन विस्तारक की नियुक्ति, अल्पकालीन विस्तारकों की भूमिका समेत कई विषयों पर चर्चा की। बूथ टीम के अंतर्गत आने वाले सभी सदस्यों जैसे मन की बात प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख तथा कार्यक्रमों का प्रमुख को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बूथ अध्यक्षों को पार्टी का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी जिस मजबूती का साथ खड़ी है उसकी बुनियाद आप ही हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम के परिणामस्वरूप ही आज पार्टी की विचारधारा और कार्य-योजनाएं जनता के बीच पहुंच रही है। हमें इसमें विस्तार करना है। बूथ अध्यक्ष व्हाट्सअप बनाकर उसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तथा सरोजनीनगर में हो रहे विकास कार्यों को द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को रखा जाए। इसमें महत्वपूर्ण विषयों को भी रखा जाए। शक्ति केंद्र अध्यक्षों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आप स्वयं को विधायक सांसद मानकर कार्य करें। हमें 24 घंटे अपने सभी पदाधिकारियों के साथ जुड़े रहना है।

कार्यशाला के उपरांत सरोजनीनगर विधायक ने सभी आगंतुकों के लिए दोपहर के भोजन का प्रबंध भी किया था। बता दें कि सरोजनीनगर क्षेत्र के अंतर्गत 6 मंडल व 578 बूथ हैं। कार्यशाला में लखनऊ महानगर संयोजक पुष्कर शुक्ला समेत मंडल व बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।