Google Maps में आया ‘For you’ नाम का बटन, जानें क्या होगा फायदा

Technology

(www.arya-tv.com) गूगल अपने Google Maps एप में नया फीचर जारी करने जा रहा है। इस नए फीचर से यूजर को अपने फेवरेट प्लेसिस के बारे में जानकारी मिलेगी और वो उन्हें खोज सकेंगे। गूगल मैप्स एप में आने वाला यह नया फीचर ‘Follow’ कहलाएगा। साथ ही एप में  एक नया बटन ‘For you’ नाम से आएगा। गूगल मैप्स एप में आने वाला यह नया फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर के लिए आएगा। यह फीचर पहले उन देशों के लिए आएगा जहां पहले से ही ‘For you’ टैब उपलब्ध है।

कैसे देता है जानकारी 
‘For you’  टैब जल्द ही और ज्यादा देशों में आ रहा है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि यह फीचर आपको बता सकेगा कि  कहां कौन-सा नया स्टोर खुल रहा है और आपके आस-पास क्या नया हो रहा है। गूगल मैप्स में करोड़ों लोग गूगल मैप्स के जरिए उन्हें जहां जाना होता है, उन जगहों की खोज करते हैं। अगर आप अपने आस-पास क्या नया खुल रहा है, यह जानना चाहते हैं तो गूगल मैप्स का नया फीचर उस जगह उस स्टोरे के खुलने से पहले ही आपको उसकी जानकारी दे देगा। यह फीचर खाने और घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा।