रक्षा बंधन से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट

Business

(www.arya-tv.com) रक्षा बंधन से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। अभी तक सोने के भाव में लगातार इजाफा हुआ है। एक समय 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा पर चल रहे गोल्ड के भाव अभी गिरावट के बाद इससे नीचे आ गए हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव हल्की बढ़त के साथ खुले हैं।

रक्षा बंधन से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। अभी तक सोने के भाव में लगातार इजाफा हुआ है। एक समय 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा पर चल रहे गोल्ड के भाव अभी गिरावट के बाद इससे नीचे आ गए हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

हालांकि आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। कल सोने में दिनभर तेजी देखी गई थी। चांदी के भाव भी आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर बढ़त के साथ खुले हैं। सोना-चांदी खरीदने से पहले एक बार आज के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या हैं गोल्ड के भाव

आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58949 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। कल सोना 58887 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज 59400 रुपये के स्तर पर खुला है। यह कल शाम को 59310 रुपये पर बंद हुआ था।

क्या है चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में आज उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी 75302 रुपये पर खुली है। कल चांदी 75218 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी उछाल के साथ 73700 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार को उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव आज 0.30 फीसदी या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,952.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.26 फीसदी या 4.98 डॉलर की बढ़त के साथ 1,925.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

आज सोने के साथ चांदी की वैश्विक कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.47 फीसदी या 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 24.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का वैश्विक हाजिरी भाव 0.10 फीसदी या 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 24.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

कल बढ़े थे भाव

कल सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया था। सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों में तेजी देखी गई थी। सोने के भाव शाम को बढ़त के साथ ही बंद हुए थे। हालांकि सोना अभी भी 59 हजार रुपये से नीचे बना हुआ है।