चार मरीजों ने जीता कोरोना से जंग, फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव

UP Varanasi Zone

वाराणसी।(www.arya-tv.com) पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती दो, इएसआइसी अस्पताल में भर्ती एक व बीएचयू में भर्ती एक मरीज को मिलाकर कुल चार मरीज शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। छितौना मुस्तफाबाद, नारायणपुर, खरगीपुर, कतुआपुरा व पाराडीह सहित पांच हॉटस्पॉट शनिवार को ग्रीन जोन में आ गए हैं। अब तक कुल 73 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट 67 है।

जिसमें 25 ऑरेंज जोन व 42 रेड जोन है। रिपोर्ट के अनुसार इन कोरोना मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आया तो उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। इनका संबंध प्रज्ञा नगर, साकेत नगर, बेलवरिया व भरतपुरम हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 270 हो गई है। 181 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 82 मरीज एक्टिव हैं।

द जनपद में शनिवार को 218 सैंपल लिए गए। इसमें 60 सैंपल शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न अर्बन स्लम से लिए गए। अब तक 7785 लिए जा चुके हैं। 7181 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। शनिवार को लिए सैंपल को छोड़ कर 386 सैंपल का परिणाम आना शेष है। प्राप्त परिणामों में 6911 निगेटिव व 270 पॉजिटिव हैं। बीएचयू लैब से शनिवार को 56 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसमें पहला मरीज ग्राम गिरनाथीपुर थाना चौबेपुर का है। ट्रेन द्वारा मुंबई से आया। मुंबई में यह कारपेंटर का काम करता था। दूसरा मरीज पुरानी अदालत दालमंडी थाना दशाश्वमेध का है।

लल्लापुरा के स्कूल एक में क्लर्क के पद पर तैनात है। तीसरा मरीज सरायनंदन शुकुलपुर थाना भेलूपुर का है। गुरुग्राम में एक लैब में इंजीनियर के पद पर तैनात है। गुरुग्राम से कार द्वारा आया था। ऐसे में ग्राम गिरनाथी पुर थाना चौबेपुर ,पुरानी अदालत दालमंडी थाना दशाश्वमेध एवं सरायनंदन शुकुलपुर थाना भेलूपुर तीन नए हॉटस्पॉट बने हैं। जनपद में कुल 140 हॉटस्पॉट हो गए हैं।