आगरा में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार नहीं:मौसम विभाग का पूर्व अनुमान

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)आगरा में आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 और 19 जून को मौसम विभाग ने बारिश होने के संकेत दिए हैं।
आगरा में शनिवार को मौसम विभाग ने आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की थी। शाम तक लोग बारिश होने का इंतजार करते रहे लेकिन बादल घुमड़ते रहे बारिश नहीं हुई। हालांकि बिपरजॉय से यहां मौसम में बदलाव हुआ। लोगों की हीट वेव से कुछ राहत मिली लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि 18 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 19 जून को आगरा में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम के उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर स्किन और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
बिपरजॉय के बाद आगरा में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तूफान आने से पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अगले तीन दिन में बारिश हुई तो अधिकतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट और दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।