आगरा में सामूहिक दुष्कर्म के ढाई साल बाद पिता और पुत्र गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) न्यू आगरा की किशोरी की दिल्ली से बरामदगी हो जाने के बाद पुलिस ने उसके साथ तीन साल पहले हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में कार्रवाई की है। इसमें फरार चल रहे आरोपी इदरीश और उसके बेटे दानिश को गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस वारदात में मुख्य आरोपी मेहताब राणा है। वह जमानत पर है।

23 फरवरी को किशोरी न्यू आगरा क्षेत्र से लापता हुई थी। मेहताब राणा के खिलाफ केस अपहरण का दर्ज हुआ। उसके मंगलवार को दिल्ली से मिल जाने पर पता चला कि अपहरण नहीं हुआ था। इस कारण पुलिस ने मेहताब राणा को इस केस में क्लीन चिट दे दी लेकिन जब किशोरी ने बताया कि 2018 के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी फरार हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ताजगंज क्षेत्र की निवासी है। मूल रूप से मेरठ के रसूलपुर औरंगाबाद का निवासी मेहताब तीन साल पहले ताजगंज के होटल में किशोरी के पिता के साथ काम करता था। वह ताजगंज से किशोरी का अपहरण कर मेरठ ले गया था। इदरीश और दानिश रसूलपुर औरंगाबाद में उसके पड़ोसी हैं। तीनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस ने उस समय सिर्फ मेहताब को जेल भेजा था।