11 अप्रैल को सभी जनपदों में धरना देगा कर्मचारी शिक्षक संघर्ष मोर्चा : शशि मिश्रा

Lucknow UP

(www.arya-tv.com)कर्मचारी शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 12 सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी.पी. मिश्र एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के अध्यक्ष /मंत्री एवं मोर्चा से संबंध घटक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ ,माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विकास प्राधिकरण के कर्मचारी 11 अप्रैल को धरना देंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। लखनऊ के अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने अवगत कराया लखनऊ का धरना बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर 12 बजे से प्रारंभ होगा ।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चे की प्रमुख मांगे

  • पुरानी पेंशन की बहाली
  • सरकारी संस्थानों में निजीकरण न किया जाए।
  • आउटसोर्सिंग /संविदा /वर्कचार्ज कर्मचारियों के नियमितीकरण सेवा सुरक्षा की नीति बनाई जाए।
  • राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।
  • कर्मचारी संवर्गों के वेतन विसंगतियां ,कैडर पुनर्गठन ,सेवा नियमावली का प्रख्यापन।
  • घाटे में चल रहे निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एवं अन्य लाभ समान रूप से दिया जाए।
  • बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए समझौतों को लागू किया जाए।