चिप्स खाना हो सकता है खतरनाक, ये जानकर आप कभी नही खाएंगे चिप्स

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) एक रसायन होता है एक्रिलामाइड। ये अलग-अलग तरह के खाने में होता है। खाना बनाते समय ये बनता ही है। ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन ये ही रसायन सेहत के लिए घातक साबित होता है, जब ज्यादा भुना या सिका हुआ खाते हैं। जब खाना ज्यादा देर तक सेका, भूना और ग्रिल किया जाता है, तो एक्रिलामाइड ज्यादा पैदा होता है।

 टोस्ट खाना इसलिए सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ग्रिल करने से एक्रिलामाइड ज्यादा बनते हैं। गहरा रंग जितना ज्यादा होगा, एक्रिलामाइड उतने ज्यादा बनेंगे।

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ज्यादा भुने खाने से कैंसर हो सकता है। फिलहाल जानवरों पर ये शोध किया गया है। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि ये केमिकल डीनए के लिए टॉक्सिक होता है।

एक्रिलामाइड कैंसर इंसानों के लिए भी नुकसानदेह होता है। इस केमिकल से रिप्रॉडक्टिव ऑर्गन पर भी बुरा असर हो सकता है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी की सलाह है कि खाने-पीने की चीजों को भूरा होने तक न पकाएं।