लॉकडाउन के दौरान Paytm पर मिल रही है ई-पेपर की सुविधा

Technology

(www.arya-tv.com)  कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में Paytm ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए बेहद ही खास सर्विस शुरू की है। डिजिटल पेमेंट सर्विस Paytm पर अब यूजर्स केवल पेमेंट, मनी ट्रांसफर और जरूरी सामानों की खरीददारी के अलावा ई-पेपर पर भी पढ़ सकेंगे। लॉकडाउन के इस संकट में कई जगहों पर पेपर नहीं पहुंच पा रहे हैं और ऐसे में ई-पेपर एक बेहद अच्छा तरीका है। ई-पेपर बिल्कुल साधारण पेपर की तरह ही होता है, बस इसे फोन या कंम्प्यूटर पर ओपन करके पढ़ा जा सकता है।

Paytm ने इस नए फीचर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन Paytm ऐप में यह फीचर लिस्ट हो गया है। Paytm ओपन करते ही पेमेंट विकल्प के बाद दाईं ओर आपको ई-पेपर का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही ओपन करते ही यहां आपको एक साथ कई सारे ई-पेपर मिलेंगे। इनमें ​अंग्रेजी और हिंदी दोनों न्यूज पेपर शामिल हैं। यूजर्स अपनी पसंद और सुविधानुसार पेपर का चयन कर उसे पढ़ सकते हैं।