डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से हरौनी रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेनों का स्टॉपेज फिर हुआ बहाल

Lucknow
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की मांग को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की हरी झंडी, हरौनी रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन का स्टॉपेज हुआ पुनः बहाल
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से हरौनी रेलवे स्टेशन पर फिर रुकेगी मेमो ट्रेनें, छात्र-छात्राओं समेत क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

(www.arya-tv.com)लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निरंतर प्रयासों से सरोजनीनगर की जनता को होली पर नई सौगात मिलने जा रही है। जनता के आवागमन को सुगम करने के लिए कोरोना काल में बंद हुए हरौनी स्टेशन पर मेमू ट्रेनों के स्टॉपेज पुनः बहाल हो गया है। इस खबर से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।

विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हरौनी रेलवे स्टेशन लखनऊ के सरोजनी नगर निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र का केंद्र होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री बड़ी संख्या में सफर करते थे। यहां मेमू ट्रेन यात्रा का सबसे सुरक्षित और सबसे किफायती साधन है जो इस क्षेत्र के लोगों के आने-जाने का मुख्य स्रोत हुआ करता था। इससे लगभग 10 हजार यात्रियों, जिनमें छात्र, सेवाकर्मी, विक्रेता और आम जनता शामिल थी, को लाभ हो रहा था। परंतु कोविड-19 महामारी के बाद फैलते संक्रमण के कारण इस मार्ग पर मेमू ट्रेनों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था जिससे स्कूलों-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को आने जाने में असुविधा होती थी तथा नौकरी पेशा लोगों व आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जनता की समस्याओं को देखते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 14 अप्रैल 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हरौनी रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेनों के संचालन तथा स्टॉपेज को पुनः बहाल किए जाने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को पूरा करने के लिए 18 मई 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से आश्वस्त किया था। डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पूरी बहाल प्रक्रिया पर नजर रखी। अब उनके इन्हीं प्रयासों के सकारात्मक परिणाम का लाभ जनता को मिलने जा रहा है।

13 मार्च 2023 से हरौनी स्टेशन पर मेमू ट्रेनों के स्टॉपेज पुनः बहाल होगा जिससे सरोजनी नगर व आस-पास के क्षेत्र के हज़ारों युवाओं, बेटियों व विद्यार्थियों का लखनऊ आवागमन सुलभ, सस्ता और सुरक्षित होगा। इसके लिए सरोजनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में गड्ढा मुक्त सड़कों और फ्लाईओवरों का लाभ जनता उठा रही है। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से नित्य प्रतिदिन प्रगति के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरोजनी नगर को प्रदेश प्रदेश की आदर्श विकसित विधानसभा बनाने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह दृढ़ संकल्पित है।