विद्यावती तृतीय सहित कई पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में डॉ.राजेश्वर सिंह ने रोड शो किया

Lucknow
  • मूसलाधार बारिश में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया रोड शो, कहा- इंद्र देव की भी कृपा है, कमल खिलना तय है
  • बारिश के बावजूद नहीं रुका डॉ. राजेश्वर सिंह का उत्साह, प्रत्याशियों के समर्थन में निकाला भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
  • भाजपा के समर्थन में सरोजनीनगर का उत्साह व उमंग अभूतपूर्व है : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। नगर निगम चुनाव के प्रचार की लहर तेज हो गई है। मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नेताओं ने जनसंपर्क कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से चुनाव प्रचार आरंभ किया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी कई स्थानों पर भव्य रोड शो निकाला और जनसंपर्क किया। सबसे पहले उन्होंने वार्ड संख्या 5 राजा बिजली पासी द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी पिंकी रावत के समर्थन भव्य रोड शो निकाला। गरजते बादल और बरसते पानी ने भी डॉ. राजेश्वर सिंह और रोड शो में सम्मलित लोगों का उत्साह और उमंग कम नहीं होने दिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 10 सरोजनीनगर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी गीता देवी गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क किया।

इसके अलावा डॉ. राजेश्वर सिंह ने वार्ड संख्या 18 सरोजनीनगर द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी राम नरेश रावत और वार्ड 60 विद्यावती तृतीय से भाजपा प्रत्याशी निर्मला सिंह के लिए भी जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर कार्यकारिणी से महेश सिंह बेईमान लड्डू और आर.के. सिंह उपस्थित रहे।

पार्षद प्रत्याशी विद्यावती तृतीय निर्मला सिंह के समर्थन में डॉ.राजेश्वर​ सिंह के रोड शो पर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, महेश सिंह बेइमान लड्डू, आर.के.सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले रोड शो को देखकर प्रतीत हो रहा था मानो कोई उत्सव हो। कहीं पटाखों जलाए गए तो कहीं पुष्पवर्षा हुई। जहां-जहां से रोड शो निकला, जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।