गणेश चतुर्थी पर मुंबई में अंबानी परिवार के आयोजन में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, गणपति दर्शन-आरती में हुए शामिल

Lucknow
  • गणेश चतुर्थी पर मुंबई में अंबानी परिवार के आयोजन में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, गणपति दर्शन-आरती में हुए शामिल

लखनऊ। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुंबई में आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी की ओर से आयोजित गणपति दर्शन एवं आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर उनके साथ अभिनेता एवं उनके करीबी मित्र संजय दत्त भी मौजूद रहे। डॉ. राजेश्वर सिंह ने योग गुरु रामदेव, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सहित कई विशिष्ट अतिथियों से भी मुलाकात की। उन्होंने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान गणेश से सभी विघ्नों को दूर करने, जन-जन को विवेक एवं ज्ञान प्रदान करने तथा प्रत्येक परिवार में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौहार्द और खुशहाली की कामना की।