क्या आप जानते हैं कि इंसुलिन के इस पौधे सबसे पहले किसने खोजा था ?

Environment
  • क्या आप जानते हैं कि इंसुलिन के इस पौधे सबसे पहले किसने खोजा था ?

(www.arya-tv.com)गर्वित भारत के प्रमुख डॉ.विपुल सेन ने एक विचार साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में शुगर से पीड़ित मरीज इंसुलिन लेते हैं उसका अविष्कार भारत ने किया था। प्राकृतिक रूप में इसे पौधे से प्राप्त किया जाता है। इस पौधे को विभिन्न नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कोक्टस पिक्टस है और इसे क्रेप अदरक, केमुक, कुए, कीकंद, कुमुल, पकरमुला और पुष्करमूला जैसे नामों से जाना जाता है। स्‍वाद में इसकी पत्तियों का टेस्ट खट्टा होता है। आज भारत के प्राचीन आयुर्वैदिक विज्ञान को विभिन्न पश्चिमी देश बेचकर खरबों की आय अर्जित कर रहे हैं। गर्वित इसी प्रकार के पाश्चात्य देशों के द्वारा चुराए गए भारतीय ज्ञान का भंडाफोड़ करने के लिए निर्मित हुआ है। आने वाले समय में भारतीय ऋषियों के ज्ञान को किस प्रकार पश्चात जगत ने चुरा कर अपने नाम कर लिया जिस पर वैश्विक स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं और अगले अंक में आप देखेंगे किस प्रकार कणाद ऋषि ने परमाणु की खोज हजारों साल पहले कर दी थी और इसका श्रेय पश्चात देशों को दिया जाता है।