PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका की चाय पर चर्चा, जानिए कहा जाएंगी प्रियंका

Varanasi Zone

वाराणसी (www.arya-tv.com) संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्‍सा लेने प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी आ रहीं हैं। प्रिंयका गांधी वाड्रा इस दौरान किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा भी करेंगी। हालां‍कि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस कार्यकर्ता के घर वह जाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके आने और जाने के रूट के बीच में ही किसी कार्यकर्ता के घर का चयन शुक्रवार को हो जाएगा।

नई दिल्ली से वाराणसी आएंगे सुरक्षा अधिकारी प्रिंयका गांधी वाड्रा 27 फरवरी को वाराणसी पहुंच रही हैं, इससे पहले 26 फरवरी को उनके सुरक्षा अधिकारी ट्रेन से बनारस पहुंच कर रूट की जांच करेंगे। उसके बाद वह जहां- जहां प्रिंयका गांधी वाड्रा जाएंगी वहां-वहां पहुंचकर वह जांच पड़ताल कर रूट को फाइनल करेंगे। 

स्थानीय नेता आज सौंपेंगे सूची प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मियों को स्थानीय नेता शुक्रवार को उनसे मुलाकात करने वालों की सूची सौपेंगें। इसके बाद मुलाकातियों की लिस्‍ट फाइनल होने के बाद प्रियंका को सौंप दी जाएगी। 

जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी: तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह 10 बजे बनारस पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर रविदास मंदिर तक और वापसी होने तक कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसी क्रम में उनके आगमन रूट पर बड़ी- बड़ी होर्डिंग भी लगाई जा रही है।

Leave a Reply