ज्ञानेश्वर मंदिर में रामकथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कथा पंडाल

Lucknow
  • ज्ञानेश्वर मंदिर में रामकथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कथा पंडाल

लखनऊ। पारा क्षेत्र स्थित पुराना थाना के पास गोविंद नगर में स्थित ज्ञानेश्वर मंदिर में 12 मई से 21 मई तक आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास पंडित जगजीवन पांडे द्वारा प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं मर्यादा पर आधारित प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के त्याग, सत्य, धर्म और मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

रामकथा में अपने लोगों के साथ बैठे मुख्य आयोजक सुनील कुमार मिश्रा

पूरे कथा पंडाल में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा समापन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि रामकथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। कार्यक्रम में नगरवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कंचन विश्वकर्माका प्रसाद में विशेष सहयोग रहा।

“इस अवसर पर अखंड आर्यावर्त त्रिदंडी लखनऊ मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी, लक्ष्मी मिश्रा, पंकज तिवारी, सरिता बाजपेई, एकता शुक्ला, अरुण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पाठक, राम बाबू विश्वकर्मा, राघव मिश्र, मुकेश पाण्डेय, कंचन विश्वकर्मा, पूनम शुक्ला, रानी शर्मा तथा मंदिर पुजारी द्विवेदी सहित मिश्रा परिवार, तिवारी परिवार एवं विशेष सहयोगी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। विशेष सहयोग में शिवनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश पाठक एवं पूनम शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।”