सिर्फ खोखली बातें… दिल्ली गैंगरेप-हत्या पर राहुल-प्रियंका ने पुलिस को घेरा, कहा- ये रोज की कहानी हो गई

# ## National

राजधानी दिल्ली के स्वरुप नगर में एक साल की नाबालिग लड़की से पहले दरिंदगी की गई और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 19 साल के एक युवक शिवम गणेश समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं. मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की पुष्टि हुई है. वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है.कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा ‘दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया. राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती’.

‘महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है’

राहुल गांधी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा ‘अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है. महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?’.