CWG से पहले खिलाड़ियों PM का विजयी मंत्र:मस्ती से खेलिए…सभी लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक हर हाल में आएगा

# ## Game

(www.arya-tv.com) बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हो रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी बुधवार को बर्मिंघम को रवाना होने वाले हैं। रवागनी से पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ताकत से जी जान लगाकर बिना किसी प्रेशर के खेलने की सलाह दी।

PM मोदी ने सबसे पहले एथलीट अभिनाश सावले से बात करते हुए ‘कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े को चक्कर में’ जुमला कहा। उन्होंने महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेट से उनके संघर्ष के बारे में बात की। पीएम ने कहा कि आप सभी ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है मैं दोनों हॉकी टीमों को बधाई दूंगा। मस्ती से खेलिए… सभी लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक हर हाल में आएगा। PM ने कहा कि आप लोग भारतीय खेलों के सबसे अहम दौर में हैं। आज आपके पास सुविधाएं भी हैं, देश में खेल का माहौल भी है। आपका प्रदर्शन भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा।

PM ने कहा कि जब आप लोग लौटोगे तो आपकी जीत का जश्न साथ मिलकर मनाएंगे।

CWG में हिस्सा लेगा 322 खिलाड़ियों का दल
इसके बाद 322 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्मिघम के लिए रवाना हो जाएगा। दल में 215 खिलाड़ी, 107 स्टाफ सदस्य व कोच आदि शामिल रहेंगे। 101 खिलाड़ी एकल स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं, महिला और पुरुष हॉकी के साथ महिला क्रिकेट टीम भी गेम्स में भाग लेगी। भारतीय दल को हरियाणा के नीरज चोपड़ा लीड करेंगे। पिछली बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

इस बार भारत की टॉप पर निगाह रहेगी। इसमें सबसे ज्यादा दारोमदार हरियाणा पर रहेगा। इसका कारण यह है कि देश की 2.09% आबादी वाले हरियाणा से भारतीय दल में सबसे ज्यादा 14.41%, यानी 31 खिलाड़ी शामिल हैं।

एथलेटिक्स: नीरज से उम्मीदें, पूनिया भी गोल्ड की दावेदार
नीरज से गोल्ड की उम्मीद एथलेटिक्स टीम में हरियाणा से 4 खिलाडी हैं। इनमें सबसे ज्यादा उम्मीद जेवलिन में नीरज चोपड़ा से रहेगी। 10 किमी. वॉक रेस में संदीप कुमार, अमित खतरी और महिला डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया शामिल हैं।

बॉक्सिंग: पंघाल, सुमित, संजीत दिखाएंगे दमखम
अमित के पंच से मिलेगा मेडल बॉक्सिंग टीम में प्रदेश के 6 खिलाड़ी हैं। 51 किग्रा. में अमित पंघाल, 75 किग्रा. में सुमित, 92 किग्रा. में संजीत व 92 प्लस भार वर्ग में सागर शामिल हैं। महिला बॉक्सिंग में 48 किग्रा. में नीतू और 60 किलो में जैसमीन भाग लेंगी।

कुश्ती: 10 पहलवान लगाएंगे दांव…
कुश्ती में हरियाणा से 10 पहलवान जाएंगे। इसमें 6 पुरुष व 4 महिला पहलवान हैं। बजरंग, रवि व विनेश से उम्मीदें हैं। महिला कुश्ती के 53 किलो में विनेश फोगाट, 57 किलो में आशु मलिक, 62 किलो में साक्षी मलिक व 76 किलो में पूजा सिहाग शामिल हैं। पुरुष कुश्ती में 57 किलो में रवि दहिया, 65 किलो में बजरंग पूनिया, 74 किलो में नवीन, 86 किलो में दीपक पूनिया, 97 किलो में दीपक और 125 किलो में मोहित ग्रेवाल शामिल हैं।