अयोध्या में सरयू जन्मोत्सव पर पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु:5 क्विंटल फूलों से सजाया गया सरयू घाट

# ## UP

(www.arya-tv.com) अयोध्या में सरयू जन्मोत्सव पर दो लाख श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान और दर्शन-पूजन किया। देर शाम सरयू घाट और सरयू तट पर 6 जगहों पर फूलबंगले की झांकी सजाई गई। फूल बंगले की झांकी,सवा कुंतल दूध से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही 5100 बत्ती से महाआरती की गई। इस दौरान आंजनेय सेवा समिति का 3 दिवसीय महोत्सव सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रामकथा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता राजन महाराज की रामकथा से हुआ।

5 कुंतल फूलों से सजाया गया सरयू आरती स्थल

कार्यक्रम की आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि 5 कुंतल फूलों से सरयू आरती स्थल को सजाया गया है। 5100 देशी घी की बत्ती से सरयू महाआरती हुई। इससे पहले वैदिक मत्रोच्चार के बीच सरयू का अभिषेक सतों-महंतों ने किया।

बृजभूषण शरण सिंह और लल्लू सिंह भी महआरती में शामिल हुए

दूसरी ओर राम की पैड़ी स्थित सरयू मंदिर की महाआरती और झांकी में सांसद लल्लू सिंह,मेयर महंत गिरीशपति तिवारी सहित हजारों लोगों की मौजूदगी रही।अतिथियों का स्वागत महंत नेत्रजा प्रसाद मिश्र ने किया। प्राचीन सरयू मंदिर की महाआरती आचार्य सुग्रीव तिवारी ने किया। यहां भारतीय कुंश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह,चौबुर्जी मंदिर के महंत बृजमोहन दास आदि शामिल हुए। महंत जयजय राम पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया।