लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह के साथ जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने कहा प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

Lucknow
  • चुनाव प्रचार में विधायक राजेश्वर सिंह के साथ मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी दिखे साथ, भारी जन समूह देख कहा भाजपा की जीत तय
  • आज का सशक्त भारत दुश्मन से उसकी सीमा में घुसकर लोहा लेने की ताकत रखता है- राजेश्वर सिंह
  • भाजपा राष्ट्रप्रथम की विचारधारा को प्राथमिकता पर रखते हुए निरंतर राष्ट्र निर्माण के लिए अग्रसर : राजेश्वर सिंह
  • भाजपा जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद से है कोसों दूर, जीतेगी भाजपा और निष्पक्ष – समग्र विकास होगा सुनिश्चित : राजेश्वर सिंह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियाँ दम-ख़म से प्रचार प्रसार में जुटी हैं इसी के मद्देनज़र भाजपा सभी नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं के सीधे संपर्क संपर्क साध उनसे संवाद कर रही है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी मेयर तथा पार्षद प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत से जिताने के उद्देश्य से सरोजनीनगर के विभिन्न वार्ड में निरंतर जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक राजेश्वर सिंह के साथ क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिख रही है। आपको बता दें कि सरोजनीनगर से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं और व्यक्तिगत स्तर पर भी वह जनता की सेवा करने में पीछे नहीं हटते इसी वजह से क्षेत्रीय जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन और स्नेह प्राप्त होता है।

बुधवार को अटल बिहारी वाजपेई वार्ड से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती शशिबाला रावत के चुनाव कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसभा को संबोधित किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर निकायों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखा।

विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा की भाजपा राष्ट्रप्रथम और अन्त्योदय की विचारधारा के साथ निरंतर कार्य कर रही है। देश की सैन्य क्षमता का सामर्थ्य बताते हुए उन्होंने कहा की आज के दौर में भारत दुश्मन से उसकी सीमा में घुसकर लोहा लेने की ताकत रखता है, और देश के लिए जान की बाज़ी लगाने में हम पीछे नहीं हटते। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया की कैसे भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त प्रदेश बन चुका, जहां दूसरी तरफ पिछली सरकारों के दौरान माफिया चुनाव लड़ते दिखते थे।

मत अधिकारों की महत्वता बताते हुए आगे विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर एक व्यक्ति का वोट एक बेहतर सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। हर एक वोट भारतीय जनता पार्टी और इसके नेतृत्व को सशक्त करेगा और परिणामस्वरूप क्षेत्र का हर एक नागरिक लाभान्वित होगा। विधायक ने यह भी कहा की नगर निगम का चुनाव विकास की पहली सीढ़ी होता है और इसलिए जनता का उचित निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद से कोसों दूर है और इसीलिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को चुनाव जिताकर क्षेत्र का निष्पक्ष और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

विधायक राजेश्वर सिंह इसके बाद दिन के दूसरे पड़ाव, वार्ड संख्या- 29 खरिका-॥ से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती रजनी अवस्थी के समर्थन में जनसंपर्क करने और विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने अपने लक्ष्य को जनता के सामने स्पष्ट रखते हुए कहा कि, भाजपा इस वार्ड में पिछले सभी मतदानों को रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। लखनऊ की जनता को संबोधित करते हुए उनोने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे शिक्षित शहर है जहां सबसे ज्यादा हॉस्पिटल्स, यूनिवर्सिटीज, इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज और स्कूल लखनऊ हैं, वहीँ लखनऊ का लिट्रेसी रेट प्रदेश में सबसे ज्यादा है. इसलिए यहाँ के लोगों की विचार शक्ती आधुनिक और विकसित है. वो सर्व्श्रेस्थ नेतृत्व को पहचानते हैं।

भाजपा ने 500 वर्षों से चले आ रहे विवाद को समाप्त करते हुए राम मंदिर का निर्माण करवा रही है, प्रदेश में जातिवाद की राजनीति समाप्त हुई, डिजिटल लिटरेसी और सुरक्षा के प्रति कड़े कदम उठाए गए। आगे विधायक ने सरोजनीनगर में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए स्कूलों में झूलों का निर्माण, स्डिकूलों को गोद लेकर उनका कायाकल्प, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और राम रथ यात्रा, सिलाई सेंटरों की स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण विकास बिन्दुओं का ज़िक्र किया।

इसके बाद विधायक का यह काफिला खरिका प्रथम वार्ड पहुंचा, जहां पार्षद प्रत्याशी के एन सिंह के समर्थन में विधायक राजेश्वर सिंह ने जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य एवं अल्पसंख्यक विकास कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के सिद्धांत सबका साथ सबका विकास का ज़िक्र किया और बताया की कैसे अपनी विभिन्न नीतियों के ज़रिये भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सरोजनीनगर में शिक्षा को लेकर हो रहे विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने पहाडपुर स्कूल में बन रहे प्लेनेटोरियम का उल्लेख किया और बताया की शिक्षा, विशेषकर बेटियों की शिक्षा उनके लिए सर्वथा महत्वपूर्ण है। जनता से वोट अपील करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया की भाजपा से चुनकर आने वाले पार्षद निरंतर जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगे और हर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित होगा।