बंदूक की नोक पर दंपति का अपहरण, सुरक्षा मांगने जा रहे थे कोर्ट

# ## Lucknow UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर एक दंपति का अपहरण हो गया। बताया जा रहा है कि दंपति कोट में सुरक्षा के लिए गुहार लगाने आए थे। दंपति सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर पहुंचे थे तभी बंदूक की नोक पर उनका अपहरण किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल अपहरण के ​पीछे कौन है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। दंपति ने प्रेम विवाह किया है वह हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर जा रहे थे।

गेट के बाहर इंतजार कर रहे बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने चौराहों पर नाकेबंदी कर दी है। हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।