UP में 20 दिन पहले आ गई ठंड:पिछले 1 सप्ताह में 8 डिग्री गिरा पारा

# ## Environment

(www.arya-tv.com) यूपी में साल 2022 के अक्टूबर महीने में ही ठंड 20 दिन पहले आ गई है। हर साल नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से ठंड शुरू होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते समय से पहले ठंडक बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार ज्यादा दिनों तक शीतलहर का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 7 दिनों में और सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार औसत से अधिक ठंड रहेगी।

1 सप्ताह में 8 सेल्सियस पारा गिरा
मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने बताया, ‘ बीते 1 सप्ताह में प्रदेश में 8 सेल्सियस पारा गिरा। जहां 20 अक्टूबर को प्रदेश में 21 डिग्री सेल्सियस पारा था। वह अब 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में शहरों का रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे में मुजफ्फरनगर में रात का तापमान 13. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यूपी के कुछ इलाकों में अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों तक यह 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।’

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ेगी और सर्दी
उत्तर भारत के दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश हिमाचल में सर्दी बढ़ने का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो विक्षोभ के कारण पंजाब हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के एरिया में बारिश होती है। जम्मू कश्मीर ,लद्दाख ,हिमाचल में बर्फबारी होती है। जिससे यूपी में ठंड बढ़ जाती है।

ठंड बढ़ने का पहला कारण
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून सीजन में हवाओं का डायरेक्शन ईस्ट से नॉर्थ वेस्ट और साउथ से नॉर्थवेस्ट की तरफ रहता है। मगर,यह धीरे-धीरे बदल कर अक्टूबर में नॉर्थ से साउथ वेस्ट की ओर बहने लगती है। इसमें जम्मू, लद्दाख अफगान, एरिया में से ठंडी हवाएं मध्य व पश्चिमी भारत की तरफ आने लगती हैं। जो कि यूपी में सर्दी का असर बढ़ाती हैं।

मौसम विभाग ने ज्यामितीय गणना के आधार पर पूर्वानुमान जताया है कि इस बार औसत से अधिक ठंड रहेगी। उन्होंने कहा कि समुद्र के मध्य तल का सतही तापमान अपने औसत से नीचे मध्य और पूर्वी पैसीफिक ओसीन पर चल रहा है। मध्यम ला-नीना कंडीशन इक्युशनल पैसिफिक पर चल है। आगामी दिसंबर से फरवरी तक 82 से 85 प्रतिशत ला-नीना कंडीशन रहने की संभावना है। इसके चलते इस बार औसत से अधिक कोल्ड-डे व औसत से अधिक कोहरा पड़ सकता है।

जानिए क्या है कोल्ड डे
जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहे और दिन का तापमान अपने अधिकतम तापमान अपने औसत से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाए तो उसे कोल्ड डे कहा जाता है। पिछले 20 वर्षों में सर्वाधिक 2003 में 20 कोल्ड डे हुआ था।

जानिए क्या है कोहरा
जब सतही दृश्यता एक किलोमीटर से कम रहती है और वातावरण में नमी 75 प्रतिशत से ज्यादा रहता है तो उसे कोहरा कहा जाता है।