सीएम योगी कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं मेरठ, कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां की पूरी

Meerut Zone

(www.arya-tv.com)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में निरीक्षण उपरांत मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। वहीं दो वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर पहुंचेंगे। इससे पूर्व उनका वर्ष 2020 में गंगा यात्रा में आने का कार्यक्रम था। जिसमें 27 जनवरी को मुख्यमंत्री गंगा आरती व 28 जनवरी की प्रात गंगा पूजन का कार्यक्रम होना था। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। परंतु वह क्षण इंतजार में ही रह गए। मुख्यमंत्री रामराज से ही जनसभा कर वापस लौट गए थे।

इसके बाद पुनः 05 जुलाई 2020 में हस्तिनापुर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। जिसमें प्रदेश में होने वाले वृहद पौधरोपण का शुभारंभ हस्तिनापुर से ही करना था। तब भी हस्तिनापुर क्षेत्र के लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं इस बीच गाजियाबाद से सीएम का हेलीकॉप्टर मेरठ के लिए रवाना हो चुका है।

भाजपा के घर-घर प्रचार जनसंपर्क कार्यक्रम की श्रंखला में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंकरखेड़ा आ रहे हैं। कंकरखेड़ा के अंबेडकर गेट से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर मार्शल पिच तक स्वागत की अपने तरीके से तैयारी की गई है 1 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भगवा रंग के 10 हजार से अधिक गुब्बारे सजाए गए हैं।

भाजपा नेता कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की हुई है। गेट पर ही मुख्यमंत्री को चांदी के राम दरबार और पीतलकी गदा सोपकर स्वागत किया जाएगा। अंबेडकर गेट से मार्शल फिश तक सड़क के दोनों तरफ बाजार और रिहायशी क्षेत्र के लोगों ने अपने मकानों की छत से मुख्यमंत्री के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे।

कंकरखेड़ा में मुख्यमंत्री के गाने और उनके स्वागत को एक यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं लोगों ने अपने घरों के बाहर डीजे शादियों में फूल रखे हुए हैं डीजे पर भजन चल रहे हैं साथ ही अंबेडकर गेट से मार्शल पीस तक के बीच में तीन से चार मंदिरों को भी सजाया गया है।

मेरठ पुजारी संगठन के तीन दर्जन से अधिक पुजारी अंबेडकर रोड स्थित मंदिर के सामने स्वागत करेंगे। शंख बजाकर विजय घोष का नारा देंगे। भाजपा नेता व कंकरखेड़ा प्राचीन भोलेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी त्रिपाठी कमल के फूलों की माला, कमलगट्टे की माला और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत करेंगे।