सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पंडित दीनदयाल का दर्शन सरकारों के लिए बड़ी मार्गदर्शिका

Lucknow

(www.arya-tv.com) आज एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता,प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के साथ चारबाग मे श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , महापौर सुषमा खर्कवाल , वरिष्ठ नेता भाजपा नीरज सिंह सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , रामचंद्र प्रधान , विधायक डॉ नीरज बोरा पूर्व विधायक सुरेश तिवारी नानक चंद के साथ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर महानगर पदाधिकारीगण, बृजेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा, एसपी तिवारी बाबा ,मंडल अध्यक्षगण, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

दीनदयाल कहते थे कि कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता। हमें भारतीय राष्ट्रवाद, हिंदू राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति को समझना होगा। दीनदयाल के इस विचार की वजह से ही उनकी जयंती (25 सितंबर) को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हैं।

अंत्योदय के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनको नमन किया।

पंडित दीनदयाल का दर्शन विशिष्ट

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी को मेरा नमन। भारत माता के वीर सपूत को मेरी श्रद्धांजलि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से आज देश तथा प्रदेश में काम हो रहे हैं। उनका दर्शन सरकारों के लिए बड़ा मार्गदर्शक है।