गर्मी में यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लालकुआं साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। जिसके कारण यात्री विकल्प तलाशने को मजबूर हैं।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 मई से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 मई से 11 जुलाई तक नहीं चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय परिचालनिक कारणों से लिया गया है।
हालांकि, इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य साधनों का सहारा लेना होगा। गौरतलब है कि गर्मियों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में स्पेशल ट्रेन का निरस्त होना यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन सकता है।
