अध्यक्ष जेपी नड्डा RSS प्रचारकों के साथ बैठक

Lucknow

लखनऊ (www.arya-tv.com) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा पहली बार लखनऊ के दो दिनी दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दिन यानी 21 जनवरी को देर शाम लखनऊ पहुंचे नड्डा ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद रात्रि विश्राम किया।

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने किसी होटल में ठहरने के बजाय पार्टी मुख्यालय में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को घने कोहरे के बीच भी जेपी नड्डा जियामऊ पहुंचे और भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का निरीक्षण करने के बाद विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने चिनहट के लिए प्रस्थान किया। चिनहट में उनका मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है। विश्व संवाद केंद्र जियामऊ में नड्डा ने आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की।