भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्षद ने साफ सफाई कर सेवा पखवाड़ा मनायाः सुनील कुमार शर्मा वार्ड अध्यक्ष

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी सेवा पखवाड़े के क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा के विद्यावती तृतीय में वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में झाडू लगाकर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि इसमें के पार्षद कमलेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, मनीष शुक्ला नगर मंत्री, उमाकान्त त्रिपाठी मण्डल उपाध्यक्ष, विजय तिवारी सेक्टर संयोजक, प्रशांत दीक्षित सेक्टर संयोजक, नितेश वाष्णेय मण्डल कोषाध्यक्ष, चन्द्रमणि पाण्डेय पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, महेश सिंह बेइमान लड्डू नगर कार्यकारिणी सदस्य, सोनू शर्मा बूथ अध्यक्ष, शिखर त्रिवेदी बूथ, नरेन्द्र राणा बूथ अध्यक्ष, आशुतोष शुक्ला भाजपा कार्यकर्ता, अरूण कुमार शर्मा भाजपा कार्यकर्ता, सच्चिदानंद पाण्डेय भाजपा कार्यकर्ता,कृष्णा कश्यप मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।