बरेली-सहारनपुर में झमाझम बारिश, लखनऊ में छाए बादल, मौसम विभाग का सभी 75 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। […]

Continue Reading

Ram Mandir Trust Meeting : चंपत राय और अनिल मिश्रा ने क्यों दिया इस्तीफा? VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताई वजह

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए आभूषणों का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों की ओर से अर्पित सभी कीमती आभूषण पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रस्ट की बैठक के बाद […]

Continue Reading

बर्रा एलिवेटेड रोड पर ड्यूटी के दौरान ट्रक ने दो ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदा, एक की मौत

कानपुर। बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के करीब चार बजे ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक सिपाही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश में ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से […]

Continue Reading

Hardoi News : हरदोई के कृष्ण मोहन बने राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव, जिले में खुशी की लहर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को हुई अहम बैठक में हरदोई जिले के निवासी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले में खुशी का माहौल बन गया। खास बात यह है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दर्ज एफआईआर के वादी भी […]

Continue Reading

Barabanki News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों का तबादला; 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 11 चौकी प्रभारियों का तबादला करते हुए उनके नए कार्यस्थल निर्धारित किए हैं। इसके अलावा करीब 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी तबादला […]

Continue Reading

B.Ed अभ्यर्थियों के लिए राहत : छात्रवृत्ति को लेकर नहीं बदले नियम, जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

छात्रवृत्ति को लेकर बी.एड. अभ्यर्थियों के लिए कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। बी.एड. में डायरेक्ट प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को भी स्कॉलरशिप मिलेगी। सीधे प्रवेश लेने पर स्कॉलरशिप न मिलने के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट फर्जी निकली। अधिकारियों ने वायरल पोस्ट को पूर्णतः निराधार बताया है। इससे बी.एड. में सीधे प्रवेश […]

Continue Reading

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : ट्रस्ट का दावा- दान में मिले सभी आभूषण सुरक्षित, 2926 भेंट का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में सोमवार को समर्पण निधि व दान में मिले आभूषणों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट ने साफ किया कि नकद राशि के अतिरिक्त अनेक श्रद्धालुओं ने वस्तु के रूप में प्रभु श्रीरामलला को भेंट अर्पित की हैं। ऐसी कुल 2926 भेंट प्राप्त हुई हैं, जो समस्त […]

Continue Reading

टैक्स से जुड़ी दिक्कतों के लिए लगेंगे समाधान शिविर

सम्पत्ति कर के बिलों में नाम, पता या अन्य मानवीय त्रुटियों से परेशान भवन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। गृहकर, जलकर और सीवर कर भुगतान और बिलों की गड़बड़ियों को मौके पर ही ठीक करने के लिए शहर के सभी चारों जोनों में विशेष कैंप लगाए जांएगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी […]

Continue Reading

‘मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं’, Lock Upp सीजन 2 में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा

टेलीविजन  एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा किया है. बता दें, शो में तलाक का सीक्रेट रिवील करने के बाद अब आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की है, […]

Continue Reading

अमेरिका में ₹85 हजार की दवा, भारत में केवल ₹35 में! अमेरिकी महिला ने किया दावा

नई दिल्ली: भारत में दवाओं की कीमतों को लेकर एक अमेरिकी महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. भारत में रह रही लिज नाम की महिला ने अपने वीडियो में अमेरिका और भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की तुलना करते हुए दवाओं की कीमतों में भारी अंतर दिखाया. उनका कहना है […]

Continue Reading