DSSSB Recruitment 2026: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका

# ## National

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट, प्रॉसेस सर्वर, प्यून/अर्दली/डाक चपरासी समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गए हैं।

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता तय की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ के लिए 10वीं के साथ LMV ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया है।

वहीं, अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग का ज्ञान या स्नातक होने के साथ टाइपिंग/शॉर्टहैंड की निर्धारित न्यूनतम गति जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।

18 से 27 साल तक की उम्र जरूरी

आयु सीमा की गणना 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे भरें DSSSB भर्ती का फॉर्म

अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं। इसके बाद ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • ‘क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद लॉगिन कर अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर समेत मांगे गए दस्तावेज/डिटेल अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
किस वर्ग को कितनी फीस?

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।