8 महीनें में 30 हजार नौकरियों के लिए होगी परीक्षा:मार्च तक उप्र में 30 हजार नौकरियां

UP

(www.arya-tv.com)बेरोजगार युवाओं को मार्च 2022 तक 30 हजार नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सांख्यिकी अधिकारी, वन रक्षक, कनिष्क सहायक (क्लर्क ) समेत 15 अलग – अलग विभागों की भर्तियां मार्च 2022 तक निकालेगा। यह भर्तिया अगस्त 2021 से शुरू हो जाएंगी जोकि मार्च 2022 तक इन्हें पूरा कर लिया जाएगा।

ऐसे होगी भर्तियां

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 मई अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसके बाद सितंबर में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की परीक्षा आयोजित होगी। यह 16 पदों पर होगी। इसके बाद अक्टूबर में जूनियर इंजीनियर , फोर मैन की 1477 पदों पर परीक्षा होगी। इसके अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होगी। इसमें 672 पद होंगे।

नवंबर में 17094 पदों पर होगी परीक्षा

नवंबर में पीईटी के आधार पर राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर परीक्षा आयोग लेगा। इसी महीने पीईटी के आधार पर ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और उससे जुड़े 9212 पदों पर परीक्षा होगी।

दिसंबर में 1559 पदों के लिए परीक्षा

दिसंबर में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के 904 पदों पर परीक्षा होगी। इसी महीने वन रक्षक और वन जीव रक्षक की भर्तियों के लिए भी परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 655 पद सृजित किए गए है।

जनवरी में 975 पर होगा चयन

जनवरी 2022 में सहायक बोरिंग टेक्निशियन के 486 और अवर अभियंता (जेई ) आर्किटेक के 489 के पदों पर चयन होगा। इसको लेकर सूचना जारी कर दिया गया है।

फरवरी में 2986 पदों पर होगा चयन

फरवरी 2022 में पीईटी की परीक्षा के आधार पर कृषि, गन्ना पर्वेक्षक और उससे जुड़े 2500 पदों के लिए एग्जाम होगा। इसके अलावा अलग – अलग विभागों के तकनीकी सेवा के लिए 486 पदों पर चयन होगा।

मार्च में 5153 पदों पर होगी परीक्षा

मार्च 2022 में पीईटी के परीक्षा के आधार पर कनिष्क सहायक , आशु लिपिक और उससे जुड़े 2000 पदों पर चयन होगा। इसके अलावा लैब टेक्निशियन और एक्सरे टेक्निशियन के 1200 पदों पर परीक्षा होगी। 2018 में घोषित ग्राम पंचायत अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों भर्तियां होगी। हालांकि यह मामला कोर्ट में चल रहा है, इसमें कोर्ट के निर्णय के बाद ही इन पदों पर परीक्षा होगी।