9 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स पहले ही मिनट में 200 अंक गिरा, निफ्टी 27 पॉइंट नीचे खुला

Business

(www.arya-tv.com)इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ खुले। आज सेंसेक्स 9.47 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 27.2 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, पहले मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स 200 अंक लुढ़क गया। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 415.23 और निफ्टी 122.6 अंक तक नीचे जा चुके हैं। NLC इंडिया लिमिटेड के शेयर में 13% से ज्यादा का उछाल है।

इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 340.60 पॉइंट नीचे 49,161.81 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 91.60 अंक की गिरावट के साथ 14,850.75 पर बंद हुआ था। गुरुवार को ईद के त्योहार की वजह से बाजार बंद रहेंगे।

जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 213 पॉइंट नीचे 28,382 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स महज 1 अंक की बढ़त के साथ 3,443 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 85 पॉइंट ऊपर 28,045 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 3,169 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 43 पॉइंट की गिरावट के साथ 7,288 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.36% की गिरावट के साथ 473.66 अंक नीचे 34,269.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.09% की गिरावट के साथ 12.43 अंक नीचे 13,401.90 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 36.33 पॉइंट नीचे 4,152.10 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 11 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 336 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 676.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। मंगलवार को सेंसेक्स 340 पॉइंट नीचे 49,161 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 91 अंक नीचे 14,850 पर बंद हुआ था।