सेंसेक्स में दिन के सबसे निचले स्तर से 562 अंकों की रिकवरी; निफ्टी भी 14,500 के पार

Business

(www.arya-tv.com)शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार 6वें दिन गिरावट है। BSE सेंसेक्स 67 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,148.75 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 48,586.93 तक भी पहुंचा। इंडेक्स में 30 में से 77 शेयरों में गिरावट है। बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे ज्यादा 2% नीचे आ गया है। निफ्टी इंडेक्स भी 25 अंकों की गिरावट के साथ 14,531.95 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह

  • देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,643 केस आए, 20,338 मरीज ठीक हुए और 155 ने जान गंवाई।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 14 महीने के सबसे ऊंचे स्तर 1.75% पर पहुंच गया है। यह पिछले साल जनवरी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है।
  • दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी बिकवाली है। जापान, चीन, हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट है। अमेरिकी बाजार भी कल गिरावट के साथ ही बंद हुए थे।

मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
निवेशक सबसे ज्यादा मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। बैंकिंग इंडेक्स में भी मामूली गिरावट है। वहीं, BSE पर 2,624 शेयरों में कारोबार कर रहा है। 662 शेयरों में बढ़त और 1,838 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 200.36 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 201.12 लाख करोड़ रुपए रहा था।