ग्राम पंचायत परसपुर में ब्लॉक प्रमुख ने उद्घाटन किया

Lucknow
  • धीरज तिवारी (मोहनलालगंज) 

जनपद लखनऊ के विकासखंड मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी द्वारा 78 ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा इंटरलॉकिंग रोड व आरो वाटर देने का काम किया है। जब से मोहनलालगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी हुए हैं उन्होंने हर ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग रोड नाला व आरो वॉटर लगाकर अपने नाम का डंका हर जगह बजाय है इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत परसपुर ठ्ठ्ठा मे इंटरलॉकिंग रोड खेल के मैदान आरो वॉटर का उद्घाटन किया। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने ग्राम गौतम खेड़ा में आरो वाटर का उद्घाटन किया उनके साथ में उनके सुपुत्र करन शुक्ला बिंदेश्वरी, अभिषेक शुक्ला बिंदेश्वरी, प्रधान प्रतिनिधि मातादीन गौतम, सुंदर लोधी, मातादीन लोधी, राजेश पांडे, विनोद साहू, रमेश सिंह व सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।