- स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक प्रमुख अजय यादव ने किया ध्वजारोहण
महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के ब्लॉक पहला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
ब्लॉक प्रमुख अजय यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में सहयोग और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
