कैमिकल फैक्ट्री धमाका: 12 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा अभी भी फंसे

# ## National UP

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले में कैमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। 58 लोग घायल हैं। 15 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी भी मौके पर 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं।

बताया जा रहा है कि जब फैक्ट्री में हादसा हुआ उस वक्त 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है, क्योंकि इसके रिकॉर्ड भी जलने की बात कही जा रही है।

​फैक्ट्री में कैसे लगी थी आग
शनिवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी थी। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। पर अब भी लोग अंदर फसे हुए हैं।

ए​डिशनल एसपी राजू भुजबुल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि शनिवार को सुबह ब्लास्ट हुआ था। यहां कैमिकल बनता है। हम अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। बहरहाल कितने लोग फैक्ट्री में काम कर रहे हैं इसका सही पता नहीं चल पाया है। क्योंकि सारे रिकॉर्ड जल गए हैं।