भाजपा कार्यकर्ताओं का भोज एवं सम्मान किया गया

Lucknow

बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)एलडीए स्थित अपने आवास पर भाजपा महानगर सह संयोजक सत्यम शुक्ला द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं का भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गोविन्द पाण्डेय और समाज सेविका रंजना मिश्रा उपस्थित रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोविन्द पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024 में भी भाजपा केन्द्र में अपनी सरकार बनायेगी। इसलिए सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को मोदी और योगी की नीतियों पर काम करना होगा। इसके साथ ही संगठन में अनुशासन की सख्त आवश्यकता हैं जिससे कि समान रूप में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल सके। इस अवसर पर मंच का संचालन भाजपा नगर मंत्री मनीश शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गंगाराम अंबेडकर, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं क्षेत्रीय एवं महानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे राजेश्वर सिंह टीम से रमाशंकर त्रिपाठी गुरु जी एवं कार्यालय प्रभारी के. एन. सिंह नगर मंत्री मनीष शुक्ला भी मौजूद रहे।