दक्षिण 2 के भाजपा संगठन ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालीः सरोजनीनगर विधानसभा

Lucknow

बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

  • दक्षिण 2 के भाजपा संगठन ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालीः सरोजनीनगर विधानसभा
  • अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, हर्ष सूद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया
  • चैयरमेन वीरेन्द्र तिवारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

(www.arya-tv.com)आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनायी जा रही है। इस अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे में घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया है। सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा के दक्षिण 2 भाजपा ईकाइ के मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा और सुनील शर्मा वार्ड अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विशाल मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली। जिसको वरिष्ठ भाजपा नेता और यू०पी०सी०एल०डी०एफ० के चैयरमेन वीरेन्द्र तिवारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा विद्यावती के वार्डों से होते हुए अन्य क्षेत्रों में जागरूकता का संदेश देते हुए निकली जिसमें हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया किया। इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री श्याम मोहन गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, सत्यम शुक्ला, राम सुमेर यादव, राज कपूर वर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यकर्ता हर्ष सूद द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही सभी लोगों को बिस्किट, पानी का वितरण किया गया।