भाजपा स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया

Lucknow
  • पार्टी संस्थापक और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया/ कार्यालय और घरों पर पार्टी ध्वज फहराया

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को महानगर अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं द्वारा बृहद स्तर पर मनाया गया।  इस अवसर पर कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रातः राज्यसभा सांसद बृजलाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी कार्यालय और बूथ स्तर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर महापुरुषों को स्मरण किया गया। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भी पार्टी का ध्वज फहराया। मंत्री, विधायकों, पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बूथ स्तर पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठके आयोजित की गई और बूथ पर घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए गए। नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन भी कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैंट मंडल 3 की बूथ संख्या 29 पर, मंत्री जेपीएस राठौर ने मध्य मंडल 3 की बूथ संख्या 75 पर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने उत्तर मंडल 5 की बूथ संख्या 316 पर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ बूथ संख्या 311 पर, नीरज सिंह ने पूर्व मंडल 1 की बूथ संख्या 344 पर, एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा में  बूथ संख्या 238 और 05 परऔर  बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों  के  साथ बैठक की। बैठक के उपरांत बूथ पर घर-घर जनसंपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार  की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किये ।नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कराया और बूथ कार्यकर्ता के घर जलपान किया गया।

प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने मध्य मंडल में रफी अहमद किदवई वार्ड की बूथ संख्या 338 पर और उत्तर मंडल 3 में डालीगंज निराला नगर वार्ड की बूथ संख्या 160 पर बूथ  कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की और अगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ से पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रेरित किया।

प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने पुरनिया स्थित विधायक कार्यालय पर डॉक्टर नीरज बोरा के साथ पार्टी ध्वज फहराया और कार्यालय से आरंभ बाइक रैली को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। समाज सेविका बिंदु बोरा और विधानसभा संयोजक शैलेंद्र शर्मा अटल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।