अखण्ड रामायण के समापन के साथ नये वर्ष 2023 का शुभारम्भ

Lucknow

(www.arya-tv.com)विद्यावती तृतीय स्थित शिव शक्ति में पूर्व की भांति नये वर्ष 2023 का शुभारम्भ एक दिन पहले रामचरित मानस का पाठ से शुरू हुआ है और समापन के साथ ही नये वर्ष 2023 का शुभारम्भ हुआ। इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष स्थानीय जनता के सहयोग से रामचरित मानस का पाठ बैठाया जाता है और समापन के बाद प्रसाद और भोज से समापन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के स्थानीय लोगों का उत्साह बना रहता है। इस पाठ में स्थानीय लोग रात्रि में रामायण का पाठ करते हैं और ईश्वर को याद करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण पाण्डेय,राजकपूर पाण्डेय,बृजेश सिंह राठौर,शीतला प्रसाद सोनी के साथ क्षेत्रीय जनमानस का विशेष सहयोग होता है। पंडित बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया की यह पाठ लगातार 18 वर्षों से किया जा रहा है।