(www.arya-tv.com) बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही फिलहाल अपनी बुलंदियों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। नोरा ने धीरे-धीरे लोगों के दिल में जगह बना ली है और उनके काम की भी काफी प्रशंसा हो रही है। उन्हें एक के बाद एक बॉलीवुड में अच्छे फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। आइटम नंबर्स से हिट हुईं नोरा स्ट्रीट डांसर 3डी में अभिनय करने जा रही है। वहीं खबरों की माने तो वह फिल्म फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आएगी। खबरों की मानें तो फिल्म फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा फतेही ने परिणीति चोपड़ा की जगह ले ली है। आपको बता दें कि पहले खबरें आई थी कि इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को एक जासूस के रोल के लिए लिया गया था।
लेकिन व्यस्त शेड्यूल होने के चलते परिणीति ने यह फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया है। अब यह रोल नोरा फतेही को ऑफर किया गया जिसके लिए नोरा ने हामी भर दी है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली है। फिल्म की शूटिंग के लिए नोरा ने 12 जनवरी की तारीख दी है जो 15 दिनों तक चलेगी। वहीं अब खबरें ये भी आ रही हैं कि नोरा ने अपने रोल के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है। जासूस जैसी बॉडी लैंग्वेज लाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है।