Bahraich News: मटेरा में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

# ## UP

 यूपी के  मटेरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से अपने मायके लखीमपुर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्का दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना बीच सड़क हुई वही इस वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लखीमपुर जा रही महिला, बदमाशों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी ई-रिक्शा में सवार होकर लखीमपुर जा रही थीं। जैसे ही वह मटेरा टोल प्लाजा के पास पहुंचीं, पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। आरोपी की धरपकड़ और पहचान के लिए टोल प्लाजा समेत मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।