Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 32 भारतीय थे सवार; 15 की मौत

वियतनाम। वियतनाम के दक्षिणी हिस्से में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट (नाव) समुद्र में अचानक पलट गई। स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसियों के अनुसार, इस दुखद हादसे में भारतीयों समेत कम […]

Continue Reading

घाघरा नदी पर नए सिक्स लेन पुल की तैयारी तेज, बढ़ते जलस्तर के बीच मिट्टी परीक्षण जारी

बहराइच। बहराइच-बाराबंकी सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम केझाम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने घाघरा (सरयू) नदी पर नए सिक्स लेन पुल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान संजय सेतु के उत्तरी दिशा में प्रस्तावित नए पुल के लिए शुक्रवार को नदी का […]

Continue Reading

प्लॉट बेचने के नाम पर छह लाख की ठगी, बैनामा नहीं किया तो दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

प्लॉट बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये लेने और न तो जमीन का बैनामा करने तथा न ही रकम लौटाने के आरोप में बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम अख्त्यारपुर निवासी वीरू सिंह पुत्र […]

Continue Reading

मां के शादी से इनकार पर डेढ़ साल के आरव को पटक-पटककर मार डाला, बदायूं के विराज को फांसी की सजा !

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव को जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतारने वाले बदायूं के कातिल विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। पूरे देश को झकझोर देने वाली इस घटना में कोर्ट ने 41 दिन के अंदर दोषी को सजा सुना दी। […]

Continue Reading

दुनियाभर में कायम है शाहजहांपुर के कबूतरों की उड़ान का जलवा

शाहजहांपुर के अच्छी नस्ल के हरे कबूतरों की उड़ान का जलवा देश-दुनिया में कायम है। लंबी उड़ान के विशेषज्ञ कबूतर भारत के साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किए जाते थे। जिले के कबूतरबाजों ने आजादी से पहले हरे कबूतरों की खास नस्ल तैयार की थी। इस नस्ल के कबूतरों की जबरदस्त मांग पाकिस्तान के […]

Continue Reading

‘दुनिया को नया मॉडल दे रहा है भारत…’ऑकलैंड में बोले पीएम मोदी, बताई 30 साल पुराने मफलर की कहानी

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैश्विक मंच से भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का दमदार खाका पेश किया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रवासी भारतीय समुदाय के एक भव्य कार्यक्रम ‘किया ओरा मोदी’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों और मंदी के दौर के बावजूद भारत के विकास […]

Continue Reading

Moradabad News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पलटी प्राइवेट बस, 100 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

लखीमपुर से दिल्ली जा रही एक निजी बस शनिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नयागांव अंडरपास के ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 100 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया […]

Continue Reading

Lakhimpur Kheri News : खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन मामले में फॉरेस्टर समेत तीन निलंबित, 15 सदस्यीय जांच टीम गठित

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक बरामद होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में ट्रांजिट परमिट जारी करने में लापरवाही पाए जाने पर एक फॉरेस्टर, एक वन रक्षक और एक लॉगिंग असिस्टेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया […]

Continue Reading

लखनऊ : लक्ष्मण नगरी में दिखा वृन्दावन सा उल्लास, चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

लक्ष्मण नगरी में वृंदावन सा उल्लास नजर आया। राजधानी का चौक इलाके में शुक्रवार को श्रद्धालु पूरी तरह से ब्रज के रंग में सराबोर नजर आए। श्री द्वारिका रमण लाल जी (लड्डू गोपाल) के पावन प्राकट्योत्सव का अवसर था। आषाढ़ कृष्ण एकादशी के इस पावन मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में एक […]

Continue Reading

मानसून का रौद्र रूप : यूपी के 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद, सड़कें जलमग्न

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच […]

Continue Reading